Author: देबाशीष चक्रवर्ती

पुणे स्थित एक सॉफ्टवेयर सलाहकार देबाशीष चक्रवर्ती हिन्दी के शुरुवाती चिट्ठाकारों में से एक हैं। वे इंटरनेट पर Geocities के दिनों से सक्रिय रहे हैं, उन्होंने अक्टूबर 2002 में अपना अंग्रेज़ी ब्लॉग नल प्वाइंटर और नवंबर 2003 में हिन्दी चिट्ठा नुक्ताचीनी आरंभ किया। देबाशीष DMOZ पर संपादक रहे हैं। उन्होंने हिन्दी व भारतीय भाषाओं के ब्लॉग पर एक जालस्थल चिट्ठा विश्व भी शुरु किया था, यह हिन्दी व भाषाई ब्लॉग्स का सबसे पहला एग्रीगेटर था। उन्होंने वर्डप्रेस, इंडिक जूमला तथा आई जूमला जैसे अनेक अनुप्रयोगों के हिन्दीकरण में योगदान दिया है। 2005 में उन्होंने इस पत्रिका (जिसे पूर्व में निरंतर के नाम से जाना जाता था) का प्रकाशन अन्य साथी चिट्ठाकारों के साथ आरंभ किया। देबाशीष ने इंडीब्लॉगीज नामक वार्षिक ब्लॉग पुरुस्कारों की स्थापना भी की है। उन्हें बुनो कहानी तथा अनुगूंज जैसे सामुदायिक प्रयासों को शुरु करने का भी श्रेय जाता है। संप्रति ब्लॉग लेखन के अलावा हिन्दी पॉडकास्ट पॉडभारती पर सक्रीय हैं और यदाकदा अंग्रेज़ी व हिन्दी विकिपीडिया पर योगदान देते रहते हैं।

प्रौद्योगिकी

हात्सूने मिकु: जापान की अनोखी रॉक स्टार

सिर्फ सोलह बरस की उम्र में जापान की सबसे मशहूर रॉक गायिका बन चुकी हत्सूने मिकु अगर चाहे तो ताजिंगदी 16 बरस की बने रह सकती है। लिंडसे लोहान की तरह उसके किसी ड्रग स्कैंडल नुमा पचड़ों में पड़ने की संभावनायें भी शून्य हैं।

पूरा पढ़ें
अंतर्जाल

10 चीजें जो विकिपीडिया नहीं है

कुछ लोग विकिपीडिया की आत्मस्वीकृति के बावजूद इसमें लोकशाही की झलक देखते हैं तो कुछ यह मानते हैं कि लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत यहाँ बहुमत से काम नहीं होता।

पूरा पढ़ें
सूचना

सामयिकी चिट्ठा वार्षिकी सर्वेक्षण 2008

सामयिकी जालपत्रिका ने चिट्ठा वार्षिकी 2008 हेतु एक सर्वेक्षण का आयोजन किया है। सर्वेक्षण के नतीजों के आधार पर सामयिकी पर “चिट्ठा वार्षिकी 2008” श्रृंखला के अंतर्गत रपट इस माह प्रकाशित होगी।

पूरा पढ़ें