Author: राजेश जैन

15 अगस्त, 1967 को पुणे में जन्में राजेश जैन मुंबई स्थित उद्यमी हैं और नेटकोर सॉल्यूशंस के स्थापक व प्रबंध निदेशक हैं। उनका अंग्रेज़ी चिट्ठा न केवल बेहद लोकप्रिय है बल्कि सबसे पुराने भारतीय ब्लॉग्स में से एक है। सेंट ज़ेवियर्स से उन्होंने स्कूली पढ़ाई की, तदुपरांत 1988 में आईआईटी, मुंबई से बीटेक व 1989 में कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से स्नातकोत्तर बनें। उन्हें 1995 में इंडिया वर्ल्ड नामक पहले इंटरनेट पोर्टल के निर्माण का श्रेय जाता है। इंडिया वर्ल्ड में समाचार, खेल, खोज और बावर्ची जैसे अनेक भारत केंद्रित जालस्थल सम्मिलित थे। इसे नवंबर 1999 में सत्यम इंफ़ोवे (सिफ़ी) ने 115 मिलियन डॉलर (तत्कालीन, 499 करोड़ रुपये) में खरीद लिया था। अपने उपक्रम के अलावा वे इमर्जिक वेंचर कैपिटल के माध्यम से लाभप्रद कंपनियों में निवेश भी करते हैं।

प्रौद्योगिकी

नया तकनीकी विश्व रचेगा भारत

इस उभरती दुनिया के लिये उपकरण तथा सेवाओं के निर्माण में भागीदारी से भारतीय कंपनियाँ न केवल घरेलू बाजार में लाभ कमा सकती हैं बल्कि वैश्विक बाज़ारों में भी पैठ बना सकती हैं।

पूरा पढ़ें