Author: डॉ. शुभ्रता मिश्रा
डॉ शुभ्रता मिश्रा मध्यप्रदेश से हैं, प्रारम्भ से ही एक मेधावी शोधार्थी रहीं हैं। उन्होंने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से वनस्पतिशास्त्र में स्नातक व स्नातकोत्तर उपाधियाँ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान के साथ प्राप्त कीं। उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से वनस्पतिशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है तथा पोस्ट डॉक्टोरल अनुसंधान कार्य भी किया है। उन्हें उनके शोधकार्य के लिए मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक पुरस्कार मिला है। डॉ. मिश्रा की अँग्रेजी भाषा में वनस्पतिशास्त्र व पर्यावरणविज्ञान से संबंधित 15 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में डॉ. मिश्रा के हिन्दी में वैज्ञानिक लेख प्रकाशित होते रहते हैं। डॉ. मिश्रा वर्तमान में गोवा में हिन्दी के क्षेत्र में सक्रिय लेखन कार्य कर रही हैं। उनकी पुस्तक "भारतीय अंटार्कटिक संभारतंत्र" को राजभाषा विभाग के राजीव गाँधी ज्ञान-विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार 2012 से सम्मानित किया गया है।

भारत में आधुनिक समुद्र विज्ञान के जनक
1960 के दशक के अन्तर्राष्ट्रीय हिन्द महासागर अभियान के दौरान की गईं खोजों और उनसे प्राप्त परिणामों ने भूवैज्ञानिक सिद्धांतों और संकल्पनाओं में क्रांति ला दी और देश में समुद्रविज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान की नींव रखी।
पूरा पढ़ें